सुपौल: सुपौल में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र का समीक्षा व सम्मान समारोह आयोजित, सांसद ने मेहनताना बढ़ाने की मांग की
Supaul, Supaul | Apr 26, 2026 सुपौल जिला मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हॉल में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र द्वारा समीक्षा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिलेश्वर कामत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जेडीयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव भगवान चौधरी, ग्राम रक्षा दल के प्रदेश सचिव बजरंग कुमार, प्रदेश अध्यक