तिर्वा: ठठिया थाना क्षेत्र में खेत पर मक्का लाद रहे बटाईदार पर हमला, तमंचे सहित आरोपित गिरफ्तार
Tirwa, Kannauj | Jul 7, 2026 ठठिया : खेत पर ट्रैक्टर में मक्के के पैकेट लोड कर रहे बटाईदार पर खेत मालिक की रंजिश के चलते आरोपित ने लाठी डंडों फावड़ा और तमंचा लेकर दो अज्ञात साथियों के साथ हमला कर सर पर धारदार हथियार से हमला कर लोड तमंचा तान दिया किसी तरह पीड़ित ने डायल 112 पर घटना की सूचना दे दी मौके पर पहुची पीआरबी और थाना पुलिस ने आरोपित को 315 बोर के लोड तमंचे और फावड़े के साथ पकड़ लिया