गोरखपुर: सीएम ने जनता दर्शन में अधिकारियों को दिए निर्देश, फरियादियों की समस्याओं का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का कहा
CM योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आये हुए लोगों की समस्याएं सुनी।इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों के पास खुद जाकर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि,आपकी सभी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर दिया जाएगा,इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग कोनों से फरियादी जनता दरबार में पहुंचे थे।