मैनपुरी: जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे से परेशान नगरिया निवासी पीड़ित ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर किया आत्मदाह का प्रयास
कोतवाली क्षेत्र के नगरिया निवासी अरवेश सिंह ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर कर आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने समझा-बुझाकर अधिकारियों से मिलाया। पीड़ित ने बताया कि दबंगों के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, अब उसकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। वहीं अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।