मैनपुरी: शहर के मोहल्ला गुलाब बाग में जल भराव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने डीएम से की शिकायत।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुलाब बाग निवासी स्थानीय लोग मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में जल भराव की काफी समस्या है। जिससे आने जाने में साथ ही संक्रमण का खतरा बना रहता है। कई बार नगर पालिका में भी शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद डीएम से स्थानीय लोगों ने शिकायत की है।