मैनपुरी: दन्नाहार थाना क्षेत्र में आवारा गायक से टकराई स्कूटी स्कूटी सवार युवती हुई घायल, अस्पताल में उपचार जारी
दन्नाहर थाना क्षेत्र में आवारा गाय से स्कूटी टकराने से स्कूटी सवार युवती हुई घायल। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिरोजाबाद के नोनई निवासी पूजा पुत्री संतोष कुमार अपने घर से मैनपुरी डाकखाने में नौकरी करने के लिए स्कूटी से आ रही थी। तभी दन्नाहार क्षेत्र में आवारा गाय से उनकी स्कूटी टकरा गई और वह घायल हो गई।