#भरतपुर। गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने और इसके संरक्षण के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर रविवार को गौ रक्षा दल की ओर से भरतपुर में विशाल रैली निकाली गई। देशव्यापी अभियान के तहत आयोजित यह रैली शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और गौ प्रेमियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गौ रक्षा दल ने इस मांग के समर्थन में शहर के लगभग 3 लाख 37 हजार लोगों से जुटाए गए हस्ताक्षर पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपे। संगठन ने सरकार से आमजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाय को शीघ्र राष्ट्रीय माता घोषित करने की अपील की।