Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

#हाल_ए_सीएम_गृह_जिला.. पीड़ित ग्रामीणों को ही एसी रूम में बैठे बैठे अधिकारियों ने आरोपी घोषित कर दिया.. उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.. अवैध खनन की शिकायत करते करते थक गए ग्रामीण लेकिन अधिकारियों का एक ही जवाब.. "हम देखेंगे, हम देखेंगे।"

Bharatpur, Bharatpur | Jul 27, 2026

MORE NEWS

#भरतपुर। गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने और इसके संरक्षण के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर रविवार को गौ रक्षा दल की ओर से भरतपुर में विशाल रैली निकाली गई। देशव्यापी अभियान के तहत आयोजित यह रैली शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और गौ प्रेमियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गौ रक्षा दल ने इस मांग के समर्थन में शहर के लगभग 3 लाख 37 हजार लोगों से जुटाए गए हस्ताक्षर पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपे। संगठन ने सरकार से आमजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाय को शीघ्र राष्ट्रीय माता घोषित करने की अपील की।

#भरतपुर। गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने और इसके संरक्षण के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर रविवार को गौ रक्षा दल की ओर से भरतपुर में विशाल रैली निकाली गई। देशव्यापी अभियान के तहत आयोजित यह रैली शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं और गौ प्रेमियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गौ रक्षा दल ने इस मांग के समर्थन में शहर के लगभग 3 लाख 37 हजार लोगों से जुटाए गए हस्ताक्षर पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपे। संगठन ने सरकार से आमजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाय को शीघ्र राष्ट्रीय माता घोषित करने की अपील की।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 27, 2026

#इनकी_तो_सुनलो_भजनलाल_जी..
भरतपुर। जिले में अवैध खनन पर लगाम कसने के सरकार और प्रशासन के तमाम दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं, जिसकी जमीनी हकीकत भुसावर क्षेत्र के घाटरी में देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले में ही खनन माफिया और रॉयल्टी ठेकेदार बेखौफ होकर प्राकृतिक संपदा और राजस्व को लूट रहे हैं। स्थिति यह है कि लीज नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर पहाड़ों को छलनी किया जा चुका है और प्रशासन इस पर आंखें मूंदे बैठा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक सांठगांठ के चलते अवैध क्रेशर बेधड़क चल रहे हैं, जिससे तंग आकर ग्रामीणों को "न्याय दो या मार दो" का नारा देते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह स्थिति स्पष्ट दर्शाती है कि अवैध गतिविधियों को रोकने के नाम पर केवल कागजी दावे किए जा रहे हैं, जबकि धरातल पर माफिया का राज कायम है।

#इनकी_तो_सुनलो_भजनलाल_जी.. भरतपुर। जिले में अवैध खनन पर लगाम कसने के सरकार और प्रशासन के तमाम दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं, जिसकी जमीनी हकीकत भुसावर क्षेत्र के घाटरी में देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले में ही खनन माफिया और रॉयल्टी ठेकेदार बेखौफ होकर प्राकृतिक संपदा और राजस्व को लूट रहे हैं। स्थिति यह है कि लीज नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर पहाड़ों को छलनी किया जा चुका है और प्रशासन इस पर आंखें मूंदे बैठा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक सांठगांठ के चलते अवैध क्रेशर बेधड़क चल रहे हैं, जिससे तंग आकर ग्रामीणों को "न्याय दो या मार दो" का नारा देते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह स्थिति स्पष्ट दर्शाती है कि अवैध गतिविधियों को रोकने के नाम पर केवल कागजी दावे किए जा रहे हैं, जबकि धरातल पर माफिया का राज कायम है।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 27, 2026

#क्या_करेगी_धौलपुर_पुलिस?
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 28 जुलाई को प्रस्तावित धौलपुर दौरे के दौरान गुर्जर और सर्व समाज के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई गई है। इस ज्ञापन के जरिए अजमेर जेल में हुई जगन गुर्जर की हत्या की सीबीआई जांच कराने समेत कई प्रमुख मांगे सीएम के समक्ष रखी जाएंगी। वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि क्या धौलपुर पुलिस कड़े सुरक्षा घेरे के बीच प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री तक पहुंचकर ज्ञापन सौंपने की अनुमति देगी।

#क्या_करेगी_धौलपुर_पुलिस? भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 28 जुलाई को प्रस्तावित धौलपुर दौरे के दौरान गुर्जर और सर्व समाज के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई गई है। इस ज्ञापन के जरिए अजमेर जेल में हुई जगन गुर्जर की हत्या की सीबीआई जांच कराने समेत कई प्रमुख मांगे सीएम के समक्ष रखी जाएंगी। वहीं दूसरी ओर यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि क्या धौलपुर पुलिस कड़े सुरक्षा घेरे के बीच प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री तक पहुंचकर ज्ञापन सौंपने की अनुमति देगी।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 27, 2026

#सीएम_दौरे_की_तैयारियां_पूर्ण..
भरतपुर। मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रस्तावित डीग प्रवास की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला कलक्टर मयंक मनीष तथा पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने पूंछरी स्थित सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हेलीपैड, श्रीनाथजी मंदिर, कंट्रोल रूम और परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वॉच टावर तथा पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्राम स्थलों पर पेयजल, रोशनी, निःशुल्क मसाज तथा महिलाओं के लिए कुंडों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही मानसून को देखते हुए नालों की सफाई, पंपसेट की तैनाती और चौबीसों घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम के माध्यम से जलभराव रहित निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता से दायित्व निभाने के कड़े निर्देश दिए।

#सीएम_दौरे_की_तैयारियां_पूर्ण.. भरतपुर। मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रस्तावित डीग प्रवास की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला कलक्टर मयंक मनीष तथा पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने पूंछरी स्थित सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हेलीपैड, श्रीनाथजी मंदिर, कंट्रोल रूम और परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वॉच टावर तथा पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विश्राम स्थलों पर पेयजल, रोशनी, निःशुल्क मसाज तथा महिलाओं के लिए कुंडों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही मानसून को देखते हुए नालों की सफाई, पंपसेट की तैनाती और चौबीसों घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम के माध्यम से जलभराव रहित निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता से दायित्व निभाने के कड़े निर्देश दिए।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 27, 2026

#हाल_ए_सीएम_गृह_जिला.. पीड़ित ग्रामीणों को ही एसी रूम में बैठे बैठे अधिकारियों ने आरोपी घोषित कर दिया.. उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.. अवैध खनन की शिकायत करते करते थक गए ग्रामीण लेकिन अधिकारियों का एक ही जवाब.. "हम देखेंगे, हम देखेंगे।" - Bharatpur News