बिलासपुर: गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, 70 किलो कचरा किया गया साफ
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिला गंगा समिति द्वारा "हर रविवार एक घंटा श्रमदान" के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार को सुबह 11 बजे जिला परियोजना अधिकारी लव कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने नदी तट से 70 किलोग्राम प्लास्टिक व कचरा एकत्र कर निस्तारण किया। इस दौरान लोगों को नदी में गंदगी न फेंकने हेतु जागरूक करत