हिलसा: हिलसा सूर्य मंदिर क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला,अधिवक्ता के पुत्र पर जानलेवा हमला, तीन नामजद समेत आठ के खिलाफ FIR
Hilsa, Nalanda | Jul 15, 2026 शहर के सूर्य मंदिर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता के पुत्र पर जानलेवा हमला कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना के दौरान अधिवक्ता पुत्र किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, जिससे बड़ा हादसा टल गया।गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.