करछना: करछना क्षेत्र में नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण कचरी वाया पनासा सहित कई मार्ग हुए प्रभावित
प्रयागराज जिले के करछना तहसील क्षेत्र में बीते 24 घंटे के अंदर नदियों के जलस्तर में तेजी के साथ वृद्धि हुई है। इससे क्षेत्र के कचरी वाया पनासा सहित कई मार्ग पर बाढ़ का पानी आ जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। वही कचरी- पनासा मार्ग से कुछ स्थानीय लोग जान जोखीम में डालकर पानी से होकर गुजर रहे हैं।