बक्सर: माॅनसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने SDRF भवन का किया निरीक्षण
Buxar, Buxar | Jun 24, 2026 आगामी माॅनसून और संभावित बाढ़ की चुनौतियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने SDRF भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों एवं बचाव तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।