कानपुर: मुख्यमंत्री के कानपुर दौरे की तैयारी के लिए जिलाधिकारी ने पनकी पावर प्लांट और अरमापुर स्टेट ग्राउंड का किया निरीक्षण
कानपुर में कल यानि 20 अप्रैल को सीएम योगी आ सकते है। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। सीएम के आगमन को लेकर शनिवार 11:00 बजे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पनकी पॉवर प्लांट और अर्मापुर स्टेट ग्राउंड में निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेफ हाउस स्विस कॉटेज व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अफसरों को निर्देश दिये।