कानपुर: चमनगंज की फहीमाबाद मस्जिद के बाहर वक्फ बिल का विरोध करने पर पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
चमनगंज की फहीमाबाद मस्जिद के बाहर जुमा की नमाज के बाद शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे वक्फ बिल का विरोध करने पर दो युवकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। थाना प्रभारी ने बताया नमाज के बाद दोनों युवक वक्फ बिल रिजेक्ट का पोस्टर लेकर सड़क पर नारेबाजी करते हुए उतर आए। पुलिस ने फौरन दोनों को दबोच लिया। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।