कानपुर: फर्जीवाड़ा कर डिग्री पाने वाले नवाबगंज निवासी अधिवक्ता को एडीजे 11 की कोर्ट से मिली जमानत
फर्जीवाड़ा करके वकालत की डिग्री हासिल करने के मामले में आरोपी अधिवक्ता दीनू उपाध्याय को एडीजे-11 की कोर्ट ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे अग्रिम जमानत दे दी है। आरोपी अधिवक्ता की ओर से याचिका कोर्ट में दाखिल गई थी। जिस पर सुनवाई हुई, सुनवाई के दौरान आरोपी अधिवक्ता की पैरवी में सैकड़ों की संख्या में वकील एकजुट हुए।हंगामे की आशंका के चलते भारी पुलिस बल तैनात रहा।