कानपुर: कल्याणपुर में हरि सिंह की बगिया में मिला शव, युवक 11 अप्रैल से था लापता
कल्याणपुर में हरि सिंह की बगिया इलाके की चार नंबर गली नाले के चैंबर में युवक का शव मिला। युवक के परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की है। परिजनों ने बताया कि 11अप्रैल को सोनू उर्फ कुलदीप हलवाई (38) लापता हुए थे। कल्याणपुर एसीपी ने शनिवार 11 बताया कि युवक की मौत नाले में गिरने पर हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।