टीकमगढ़: टीकमगढ़ में राशन दुकान सील: स्टॉक में 119 क्विंटल गेहूं-चावल कम मिला, 2 महीने से नहीं बंटा था सामान
टीकमगढ़ जिले की अजनौर ग्राम पंचायत में आज दिन शुक्रवार को शाम 4 वजे खाद्य विभाग की टीम ने एक राशन दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान में 119 क्विंटल से अधिक गेहूं और चावल का स्टॉक कम पाया गया। ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि उन्हें पिछले दो महीने से राशन नहीं बांटा गया है, जिसके बाद दुकान को सील कर दिया गया।