घूरपुर क्षेत्र के चक गौरी शंकर गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हुई। जानकारी होने पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची मृतक की पहचान साहिल शुक्ला पुत्र रेवती रमन शुक्ला निवासी गोबरा थाना लालापुर के रूप में हुआ। मृतक चक गौरी शंकर गांव में फूफा के यहां रहकर ITI में पढ़ता था।