महोबा: गंज गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | May 7, 2026 महोबा के गंज गांव निवासी राकेश नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवारिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में युवक का इलाज किया जा रहा है।