गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुलिस ने विशेष अभियान में 963 लीटर देसी शराब के साथ 4 धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
गयाजी पुलिस की कार्रवाई, एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश में कल दिनांक-29 जून सोमवार को पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में 963 लीटर देशी महुआ शराब 01 मोटरसाईकिल एवं 01 ऑटो के साथ 04 धंधेबाजों को किया गया गिरफ्तार। इसकी जानकारी आज दिनांक 30 जून मंगलवार की शाम 5 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।