ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र के एक गांव में मनचले द्वारा किशोरी को परेशान किया जा रहा, पुलिस से की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि गाँव का एक युवक उसका पीछा करता है,शुक्रवार की शाम वो घर पर थी, तभी वो मौका पाकर घर में घुस आया ,इसी दौरान उसकी मां आ गई तो वो वहां से भाग निकला।पीड़िता का कहना है कि युवक द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा है,मनचले की हरकतों से परेशान किशोरी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।