कटनी नगर: कुठला थाना क्षेत्र में सूखे कुएं में गिरने से घायल व्यक्ति की मौत
कटनी के कुठला थाना अंतर्गत ग्राम ढुढरी में सूखे कुँए में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि राजाराम कुशवाहा उम्र 50 साल निवासी मैहर ग्राम ढूढरी में अपने रिश्तेदार के घर आये थे,गांव के सूखे कुएं में गिर गए, जिसमे उन्हें गंभीर चोटें आई परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनकी इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई।