करपी: केयाल में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया
Karpi, Arwal | Jul 7, 2026 केयाल पंचायत मुख्यालय में मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर में सभी विभागों के स्टाल लगाए गए, जहां स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखी। इन समस्याओं का निराकरण किया गया। इस मौके पर मुखिया राम इकबाल साव समेत अन्य कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।