पेशरार: जोहार हिंदुस्तान में खबर के बाद हरकत में प्रशासन, लोहरदगा में छात्र पिटाई मामले में प्राथमिकी दर्ज
लोहरदगा जिले के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्कूल मुरकी टोरार में 7 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामला मीडिया में आने के बाद अब राज्य स्तर पर भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी है। बताया जा रहा है कि जोहार हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद लोहरदगा जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। जानकारी के अनुसार मुरकी टोरार गांव निवासी जसीम