बुढ़नपुर: अतरौलिया के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा क्षेत्र का शर्मनाक मामला, अध्यापकों की लापरवाही से बच्चे की जान खतरे में
आजमगढ़ जिले के शिक्षा क्षेत्र अतरौलिया के प्राथमिक विद्यालय के एदिलपुर का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है सोमवार को जब स्कूल की छुट्टी हो गई तो विद्यालय के अध्यापक ने कमरे मे एक मासूम को बंद कर दिया बच्चा कई घंटे तक रोता रहा ग्राम प्रधान की मदद से स्कूल की चाभी मंगवाई गई तब जाकर ताला खुला इस बात की जानकारी आज मंगलवार को दो बजे हुई