शम्भूगढ़ पुलिस ने एटीएम लूट के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। शंम्भूगढ़ पुलिस ने आज शनिवार शाम करीब सात बजे बताया वर्ष 2022 में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा शम्भूगढ़ के एटीएम से 27 लाख 41 हजार 500 रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी गणेश मीणा पुत्र हमीरा राम निवासी खेतड़ी मोड, जिला सीकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।