हुरड़ा: अतिक्रमण हटाने के विरोध में व्यापारियों की बैठक, गुलाबपुरा के उपखंड अधिकारी ने दिए दो दिन
Hurda, Bhilwara | Feb 20, 2026 गुलाबपुरा नगर में नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में व्यापारियों की बैठक शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में आयोजित हुई। उपखंड अधिकारी की देखरेख में नगर पालिका कर्मियों द्वारा शहर के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है, जिस पर व्यापारियों ने नालियों की पट्टियां व टीनशेड हटाने को लेकर आपत्ति जताई। बैठक के बा