पटना ग्रामीण: आलमगंज टीओपी के अंतर्गत छापेमारी, गैर जमानतीय वारंट में एक अभियुक्त गिरफ्तार
आलमगंज TOP से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात 8:32 पर पटना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुवार को आलमगंज TOP अंतर्गत आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान न्यायालय के द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।