दो पत्रकारों को किया टारगेट, ऑनलाइन ट्रैफिक चालान के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल
ट्रैफिक चालान के नाम पर लोगों के मोबाइल पर फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की कोशिश।
पुलिस अधिकारी के नाम से भेजे जा रहे संदेश में एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहा जा रहा है।
दुमका में अधिवक्ता डॉ. राज कुमार उपाध्याय और पत्रकार अनुप श्रीवास्तव को भी इसी तरह के संदिग्ध संदेश भेजे गए।
संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करने पर मोबाइल की निजी जानकारी, बैंक खाते और अन्य संवेदनशील डाटा खतरे में पड़ सकता है।
डॉ. राज कुमार उपाध्याय ने मामले की शिकायत साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज कराई है।
किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
#CyberFraud #CyberCrime #OnlineChallan #TrafficChallan #CyberScam #Dumka #Jharkhand #OnlineFraud #StayAlert