बसई के शासकीय सांदीपनि स्कूल परिसर में शनिवार शाम 04 बजे से शाम साढ़े 05 बजे तक अखिल भारतीय लोधी समाज द्वारा आलोक जिला प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए। लोधी समाज के द्वारा फूल माला पगड़ी पहनाकर पूर्व गृहमंत्री का जोरदार स्वागत किया।