ज्ञानपुर: कोइरौना में रामलीला के दौरान बुलडोजर का प्रदर्शन पड़ा भारी, अनियंत्रित बुलडोजर ने एक व्यक्ति को कुचला, वीडियो हुआ वायरल
भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के ईनार गांव में रामलीला मंचन में बुलडोजर का प्रदर्शन भारी पड़ गया और बेकाबू बुलडोजर ने एक युवक को कुचल दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल है। रामलीला के कुछ पात्रों को जेसीबी पर बैठा कर ले आया जा रहा था तभी जेसीबी बेकाबू हो गया जिससे मौके पर मौजूद भारी भीड़ में अफरा तफरी मच गई। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।