लखीसराय: लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती में पुलिस बल की हुई जांच
गुरुवार पूर्वाहन 11:30 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात्रि में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित अन्य वरीय पदाधिकारी द्वारा भ्रमणशील रहकर गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच किया गया.