छतरपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, पुलिस ने पहचान के लिए की अपील
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवाया है। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और आमजन से सोमवार की शाम 4 बजे मृतक की शिनाख्त में सहयोग की अपील की।