आज़मगढ़: सहदेव गंज के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से बाइक सवार युवकों ने मारी टक्कर, साइकिल सवार की इलाज के दौरान हुई मौत
आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सहदेवगंज के पास 22 जुलाई को सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक 79 वर्षीय शिवचरण सिंह पटेल थे। वह रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज के निवासी थे। मृतक के पुत्र रामप्रसाद सिंह पटेल ने जानकारी दी।