आज़मगढ़: रानीपुर रजमो में पुत्र ने घर के सामने पिकअप से कुचलकर पिता की कर दी हत्या, अन्य परिजन, पड़ोसी घायल, जिला अस्पतालमे भर्ती
गंभीरपुर थाना के रानीपुर रजमो में शुक्रवार की रात्रि में एक पिकअप वाहन चालक ने अपने ही परिवार में झगड़ा कर रहे लोगों के ऊपर पिकअप वाहन चढ़ा दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। वही आरोपी चालक के पिता सलाउद्दीन की मौत हो गई। बताते चले कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो में सलाहुद्दीन अपने सपरिवार के साथ रहता था। रात में घर के बाहर आपस में ही विवाद हो रहा था।