आज़मगढ़: मंजिला चिकित्सालय के रैनबसेरा में डिप्लोमा फार्माशिस्ट एसो. का हंगामेदार द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, रणविजय बने जिलाध्यक्ष
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसि. शाखा आजमगढ का द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन शनिवार को मंडलीय जिला चिकित्सालय के रैन बसेरा सभागार में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। हालांकि सर्वसम्मति बनने से पहले कई बार हंगामा की भी स्थिति बनी। नोंकझोंक भी हुई लेकिन संगठन की एकजुटता व ताकतवर बनाए रखने के लिए सर्वसम्मति से ही चुनाव का सभी ने फैसला अंत में लिया। रणविजय अध्यक्ष बनाए गए।