कटंगी: अंतिम वर्ष की छात्रवृत्ति अटकी, कॉलेज में विद्यार्थी परेशान, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
कटंगी नगर की उच्च शैक्षणिक संस्था राजा भोज शासकीय महाविद्यालय के लगभग 20 अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की अंतिम वर्ष की छात्रवृत्ति अटक गई है। शिकायतें सीएम हेल्पलाइन तक पहुंचीं, लेकिन समाधान आज तक नहीं हो पाया है। छात्रवृत्ति न मिलने से यह विद्यार्थी आर्थिक संकट में हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि हमने ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन पोर्टल ने अस्वीकार कर दिया।