लोहरदगा: लाखों का राजस्व देने वाले लोहरदगा साइडिंग बस स्टैंड की बदहाली बरकरार, यात्रियों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं।
लोहरदगा जिले का साइडिंग बस स्टैंड प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। जिले को बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने वाला यह बस स्टैंड हर वर्ष लाखों रुपये का राजस्व देता है। इसके बावजूद रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे जायजा लेने के दौरान यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर उजागर हुई।