श्रीनगर: जिला परिषद सदस्य ने प्राथमिक विद्यालय बालूघाट झुन्नी का किया निरीक्षण
श्रीनगर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य ने ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को 9 बजे प्राथमिक विद्यालय बालूघाट झुन्नी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सदस्य अनमोल रजवाङ ने बच्चों के साथ भोजन किया। वह भोजन की गुणवक्ता को चखने के लिए बरामदे के बगल में बैठ गए। इसके बाद उन्होंने थाली में भोजन लेकर उसकी गुणवत्ता को चखा।