बिंदकी: अलीपुर गांव में युवक को घर के समीप सांप ने काटा, गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अलीपुर गांव में शनिवार की सुबह 5:30 बजे गांव के युवक गोवर्धन उम्र 25 वर्ष होरीलाल को घर के समीप ही सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद युवक गोवर्धन की हालत गंभीर हुई तो हड़कंप मच गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि गोवर्धन घर के समीप ही किसी काम से गए थे।