बीघापुर: एक दिन की एसडीएम बीघापुर बनी छात्रा श्रष्टि वर्मा
मिशन शक्ति के तहत तहसील बीघापुर मे राजकीय हाईस्कूल बिसरामऊ की कक्षा 10 की छात्रा सृष्टि वर्मा को एक दिन के लिए एस डी एम बनाया गया । सृष्टि ने तहसील में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुन उनके निस्तारण के आदेश दिए । उन्होंने ने तहसील के जनसुनवाई रजिस्टर , डिस्पैच रजिस्टर सहित माल विभाग एवं आर के आफिस पहुंच कर हकीकत जाने ।