हमीरपुर: सिकरोढी के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की, पीडब्ल्यूडी से पास सड़क पर काम शुरू नहीं, बरसात से पहले निर्माण की मांग
कुरारा ब्लॉक के सिकरोढी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव तक 700 मीटर सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात का मौसम नजदीक है, जिससे कच्ची सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा। इससे आम लोगों