सरधना: नवाब गढ़ी गांव में मामूली बात पर युवक ने झगड़े के दौरान महिला की गाल को काटा, घायल महिला ने 2 के खिलाफ थाने पर दी तहरीर
सरधना थाना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद में युवक ने अपनी बहन की सास के साथ मारपीट की तथा उसके चेहरे पर दांतों से काट लिया। घटना के बाद महिला घायल हो गई। और शोर शराबा मच गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। जिस के बाद घायल महिला थाना पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।