जमुनहा: पुलिस अधीक्षक ने सोनवा थाने का किया औचक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने सोनवा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी व दिवसाधिकारी उपनिरीक्षक शकल दीप सिंह मौजूद रहे। वहीं इस दौरान महिला आरक्षी शशि ड्यूटी पर मौजूद मिलीं। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला कर्मचारी से दैनिक कार्यों के बारे में जानकारी ली।