जमुनहा: ककरदरी जंगल में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने आग पर पाया काबू
ककरदरी वन रेंज क्षेत्र जंगल में स्थित मरी माता मंदिर के आसपास शनिवार को करीब 400 मीटर जंगल में अचानक आग लग गई इससे छोटे-छोटे पौधे व जंगली जीव जंतु जलने लगे सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अग्निशमन वनकर्मियों ने एसएसबी जवानों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।