जमुनहा: मल्हीपुर सहित पूरे जनपद में शांति भंग के आरोप में सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर किया गया पाबंद
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने और वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश के क्रम में मल्हीपुर सहित पूरे जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शांतिभंग करने के आरोप में कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पाबंदी हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी।