जमुनहा: नेवारिया मोड़ के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
दुर्गापुर निवासी राधेश्याम पुत्र श्री राम उम्र करीब 52 वर्ष नेवारिया मोड पर गुमटी में दुकान कर रहे हैं। अपने दुकान से फोरलेन सड़क पार कर विश्राम होटल पर चाय पीने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक बहराइच की तरफ से तेज रफ्तार से अपने घर जा रहा बाइक सवार ने टककर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए, आसपास के लोगो ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया जहाँ दवा उपचार शुरू हुवा