जमुनहा: मल्हीपुर सहित पूरे जनपद में 25 वाहनों का चालान कर ₹2 लाख वसूला गया जुर्माना
एसपी के निर्देश पर मल्हीपुर सहित पूरे जनपद में पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न स्थानों पर स्थित बैरियर व चेक पोस्ट पर चेकिंग लगाकर वाहनों के कागजात तीन सवारी, हेलमेट आदि की जांच की गई। इस दौरान 25 वाहनों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गया जिनका मोटर अधिनियम के तहत ई चालान कर 38 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया।