सोनो: सरौन काली मंदिर में वार्षिक पूजा की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
Sono, Jamui | Jul 4, 2026 चकाई प्रखंड के प्रसिद्ध सरौन काली मंदिर में आगामी 7 जुलाई को आयोजित होने वाली वार्षिक पूजा और भव्य मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को एक बजे अनुमंडलाधिकारी सौरव कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी ब्रजेश कुमार और एसडीपीओ राजेश कुमार ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने सबसे पहले मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना