लखनपुर: अंबिकापुर जिला शिक्षा कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु डीईओ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO), बीआरसीसी, प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।